जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी गई है। एक तरफ कठुआ जिले की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है, तो दूसरी ओर सरकार ने सिस्टम के भीतर छिपे देशविरोधी तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। आतंकी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में पांच सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है l सुरक्षा एजेंसियां जहां जमीन पर आतंकियों के खिलाफ अभियान

चला रही हैं, वहीं प्रशासन अंदरूनी नेटवर्क को तोड़ने में भी जुटा है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

