
प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला 2026 पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। सुबह से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले के सुचारु संचालन को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार माघ मेले में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के साथ-साथ यातायात, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए भी पुख्ता व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मेले का आनंद उठा सकें।

