उपायुक्त मनीष कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय बागशीशा का किया निरीक्षण |

उपायुक्त मनीष कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय बागशीशा का किया निरीक्षण |

उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, बागशीशा में विद्यालय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक, सह शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की वर्तमान स्थिति, छात्र संख्या, कक्षावार नामांकन तथा विद्यालय को संचालित करने में आ रही समस्याओं की जानकारी प्रस्तुत कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय की योग, खेलकूद एवं अन्य पाठ्येतर गतिविधियों पर आधारित प्रस्तुतीकरण दिया गया।

उपायुक्त ने छात्रों के लड़के लड़कियों के अनुपात, बोर्ड एवं नॉन-बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, विज्ञान एवं मानविकी संकाय की स्थिति सहित विभिन्न शैक्षणिक पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी गतिविधियों में निष्पक्षता एवं समान अवसर सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। आधारभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय निरीक्षण एवं बैठक के दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न आवश्यकताओं से अवगत कराया गया, जिस पर उपायुक्त ने बैठक में ऊपरी क्षेत्र में निर्माण कार्य को तेज़ गति से पूर्ण करने का आश्वासन, विद्यालय परिसर में दो हैंडपंप लगाने की स्वीकृति गंदगी,भोजन अवशेष एवं सीवेज निपटान की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश, परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए दो फ्लड लाइट लगाने का आश्वासन, विद्यालय के सुचारू संचालन हेतु 2 टन क्षमता के 2 एयर कंडीशनर एवं 2 आरओ वाटर प्यूरीफायर की मंजूरी, दो मंजिला सांस्कृतिक कक्ष के निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू करने एवं भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण संस्थान है, और यहां अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *