पाकुड़ की मिस्फीका हसन को भाजपा ने सौंपी नई जिम्मेदारी 

पाकुड़ की मिस्फीका हसन को भाजपा ने सौंपी नई जिम्मेदारी 

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की पहल करते हुए पाकुड़ की नेतृत्व कुशल महिला नेता मिस्फीका हसन को उड़ीसा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है। इस फैसले ने यह साबित किया कि पार्टी नेतृत्व को मिसफिका की संगठनात्मक क्षमता पर विश्वास है। मिसफिका हसन ने इसके लिए पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उड़ीसा में अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।विदित हो कि कि इससे पहले भी मिसफिका हसन ने अलग अलग जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए खुद को एक कर्मठ, जुझारू और भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में साबित किया है। पेशे से अधिवक्ता मिसफिका हसन की छवि, राजनीतिक पंडितों के बीच साफ सुथरी रही है। इस नियुक्ति से जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *