पारंपरिक आदिवासी पर्व सोहराय के अवसर पर पाकुड़ जिले में सोहराय कार्निवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्निवल सिदो कान्हू पार्क से प्रारंभ होकर कृषि उत्पादन बाजार समिति तक निकाला गया। कार्निवल में पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप, लोकनृत्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।सोहराय कार्निवल में उपायुक्त मनीष कुमार, अपर

समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरीय एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सोहराय पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
