चलो निजीकरण से राष्ट्रीयकरण की ओर

चलो निजीकरण से राष्ट्रीयकरण की ओर


आज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री नवनीत कौर जी की उपस्थिति में धनबाद में धनबाद जिला युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जिसमें, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने एवं मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी सुश्री नवनीत कौर जी ने कहा कि “युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है। धनबाद जिला युवा कांग्रेस की यह प्रथम कार्यकारिणी बैठक संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य करेगी। आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण युवा, मजदूर और गरीब वर्ग सबसे अधिक परेशान है। मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर कर गरीबों से उनका अधिकार छीना जा रहा है। युवा कांग्रेस ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के माध्यम से सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी।” जिला युवा अध्यक्ष आदित्य आनंद ने संकल्प लिया कि धनबाद जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर चौपाल, जनसंपर्क अभियान एवं आंदोलन के माध्यम से मनरेगा बचाओ संग्राम को मजबूती दी जाएगी तथा मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। बैठक में जिला, प्रखंड एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *