मकर संक्रांति के अवसर पर आज उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। इस पारंपरिक भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके को एनडीए के भीतर राजनीतिक मेलजोल और एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत और आपसी संवाद भी

होगा, जिससे आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है।

