दिल्ली में मौसम की पहली शीत लहर, न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री तक गिरा |

दिल्ली में मौसम की पहली शीत लहर, न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री तक गिरा |

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई है। इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, जब तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे चला जाता है, तो उसे शीत लहर माना जाता है, और फिलहाल दिल्ली के बड़े हिस्से में यही हालात बने हुए हैं। दिल्ली का आयानगर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं पालम वेदर स्टेशन पर तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड बरकरार रहने की चेतावनी जारी करते हुए ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *