पंजाब में शीतलहर और घनी धुंध का असर रविवार को भी जारी रहा। सुबह के समय घनी धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ धूप जरूर निकली, लेकिन सर्द हवा के चलते ठिठुरन बनी रही। इसी बीच तरनतारन जिले के गांव अलीपुर से दर्दनाक घटना सामने आई। ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही

परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने लोगों से बंद कमरों में अंगीठी या अलाव जलाने से बचने की अपील की है।

