इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। वे क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़ी अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। वॉशिंगटन में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट जी-7 वित्त मंत्रियों की

बैठक की मेजबानी करेंगे, जिसमें क्रिटिकल मिनरल्स पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जी-7 समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के साथ यूरोपीय संघ भी शामिल है।

