भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 12 जनवरी को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव में बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 715.17 अंक या 0.85% टूटकर 82,861.07 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 25,473.40 पर आ गया और 25,500 के अहम स्तर से नीचे चला गया। हालांकि

दोपहर बाद बाजार की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 900 अंकों की जोरदार छलांग लगाते हुए हरे निशान में लौट आया। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 159.39 अंक या 0.19% की तेजी के साथ 83,735.63 पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 63.55 अंक या 0.25% चढ़कर 25,746.85 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में आई इस तेज रिकवरी के पीछे दो बड़े कारण माने जा रहे हैं, जिससे निवेशकों की धारणा में सुधार देखने को मिला।

