
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत में नियुक्त नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर 13 जनवरी 2026 से दोबारा बातचीत शुरू होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले सर्जियो गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर तक ले जाना उनका स्पष्ट लक्ष्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की दोस्ती को “सच्ची” बताते हुए उम्मीद जताई कि डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो वर्षों में भारत का दौरा कर सकते हैं।

