इस कड़ाके की ठंड में सोसाइटी द्वारा ब्लैंकेट दिए जाने से सभी वृद्ध महिला एवं यतीम बच्चियों को सहारा मिला अंजुमन इस्लामिया सोसाइटी महेशपुर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से राशि उठाव किया एवं मदद पहुंचाई। इस नेक कार्य में दाताओं का अहम योगदान रहा। टीम के सदस्य आसादुल मुल्ला ने कहा कि और 10 ब्लैंकेट खरीद कर जरूरतमंद तक पहुंचाई जाएगी। पाकुड़िया के रहने वाले रियाज अंसारी ने कहा कि

सोसाइटी के साथ हम कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। अंजुमन इस्लामिया सोसाइटी द्वारा करीब 180 परिवार को अभी तक मदद किया जा चुका है। 2 साल में करीब ₹8 लाख रुपया तक की मदद पहुंचाया गया है आगे भी ऐसे ही गरीब यतीम लाचार बीमार परिवार का मदद किया जाएगा।सोसाइटी के एक्टिव सदस्य लाल बाबू ने कहां की बहुत जल्द और सात परिवार तक खाद्य सामग्री एवं नगद राशि पहुंचाई जाएगी।

