परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक |

परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक |

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के कार्यक्रम सावधानी की पाठशाला,सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत जिला पाकुड़ के नेस्ट जेन टी•वी•एस• शोरूम के सभी कर्मियों एवं ग्राहकों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, अपने वाहन में नंबर प्लेट लगाने,वाहन से सम्बंधित सभी मानकों को मानने, हेलमेट का उपयोग करने, ठंड के मौसम में ओवरटेक, गति पर नियंत्रण रखने, वाहन में किसी प्रकार का अतिरिक्त लाइट न लगाने, यात्रा करने के दौरान अपने वाहन के बाई तरफ उतारना एवं चढ़ना सुनिश्चित करने, मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन का परिचालन ना करने, ड्राइविंग लाइसेंस बना कर ही वाहन का परिचालन करने,

नाबालिग को वाहन का परिचालन करने न देने, ओवर स्पीडिंग एवं ओवर टेक ना करने जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया। नेक नागरिक बन कर इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े तथा इस योजना मे सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मानित राशि का लाभ ले। राहगीर योजना को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा ले, हेलमेट का उपयोग सदैव करें वाहन से संबंधित सभी कागजात को दुरुस्त रखें ऐसी बहुत सारी बातों के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित सभी लोगों को पंपलेट देकर जागरूक किया गया l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *