आदिवासी छात्रावास परिसर मे सोहराय मेला कार्यक्रम के शुभारंभ पर तीर धनुष प्रतियोगिता मे आए हुए सभी आमजनों को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह -2026 तहत आदिवासी हॉस्टल परिसर के सभी आम लोगो के बीच राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के बारे में बताते हुए जागरूक किया कि मेला मे आने के क्रम मे सभी लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, यात्रा करने के दौरान अपने वाहन के बाई तरफ उतारना एवं चढ़ना सुनिश्चित करने, सभी चालाक किसी भी परिस्थिति मे मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन का परिचालन ना करने, चालक ड्राइविंग लाइसेंस बना कर ही वाहन का परिचालन करें, नाबालिग को किसी भी

परिस्थिति मे कोई भी वाहन को परिचालन करने न दे, इसकी निगरानी हमेशा रखें, ओवर स्पीडिंग एवं ओवर टेक किसी भी स्थिति में ना करें।नेक नागरिक बन कर इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े तथा इस योजना मे सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मानित राशि का लाभ ले। राहगीर योजना को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा ले, हेलमेट का उपयोग सदैव करें वाहन से संबंधित सभी कागजात को दुरुस्त रखें ऐसी बहुत सारी बातों के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित सभी लोगों को पंपलेट देकर जागरूक किया गया l

