नशामुक्त भारत अभियान: मंडलकारा में बंदियों ने लिया नशा-मुक्ति का संकल्प 

नशामुक्त भारत अभियान: मंडलकारा में बंदियों ने लिया नशा-मुक्ति का संकल्प 


नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे के निर्देश पर व सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में मंडलकारा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बंदियों को नशा मुक्तभारत का संकल्प दिलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रूपा बंदना किरो ने नशामुक्ति अभियान के तहत नशा न करने नशामुक्त जीवन शैली अपनाने और दूसरों को प्रोत्साहित करने हेतु बंदियों को नशा के दुष्परिणामों पर बताया कि समाज में शराब, हेरोइन, कोकीन, तंबाकू और सिंथेटिक ड्रग्स का बढ़ता उपयोग स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का कारण बन रहा है। नशे की लत से घरेलू हिंसा, अपराध, गरीबी और सामाजिक विघटन बढ़ रहे हैं। ऐसे में नशा से होनेवाले मानसिक शारीरिक संबंध गंभीर बिमारी मृत्यु की ओर ले जाती हैं। नशे को दूर रख ही हम स्वास्थ्य रह सकेंगे। बंदियों को कहा गया कि जब आप बाहर निकलेंगे तो समाज, परिवार, मित्र, अपने आप को नशा से दूर रहने और लोगों को भी जागरूक करने को लेकर योगदान देंगे। इस दौरान नशा मुक्त भारत को लेकर उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू, अज़फर हुसैन विश्वास, जेल के प्रशासनिक अधिकारी डालसा कर्मी, समेत बंदियों ने नशामुक्त भारत को सफल बनाने को लेकर एकजुट होकर प्रतिज्ञा ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *