जैसलमेर: घने कोहरे के कारण पुलिस वाहन और स्लीपर बस की टक्कर

जैसलमेर: घने कोहरे के कारण पुलिस वाहन और स्लीपर बस की टक्कर

जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र में घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मोहनगढ़ थाने की पुलिस गाड़ी और एक स्लीपर बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की गाड़ी पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोहनगढ़ थाना प्रभारी (SHO) और तीन कॉन्स्टेबल घायल हो गए। वहीं स्लीपर बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। घायल पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *