महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात देकर सीजन की शानदार शुरुआत की। DY पाटील स्टेडियम में बेंगलुरु ने 155 रन का टारगेट 20 ओवर में 7 विकेट खोकर पूरा किया। टीम को आखिरी 4 गेंदों पर जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। नदीन डी क्लर्क ने लगातार 4 बाउंड्री लगाकर टीम को जीत दिलाई, जिनमें दो चौके और दो छक्के

शामिल थे। उनके नाटकीय प्रदर्शन की मदद से बेंगलुरु ने रोमांचक अंदाज में पहला मुकाबला अपने नाम किया। यह जीत टीम को आगामी मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास और उत्साह देगी।

