
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को किडनैप करने की मांग की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू को उसी तरह पकड़ना चाहिए जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को पकड़ा गया था। ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि तुर्की भी नेतन्याहू को पकड़ सकता है और पाकिस्तान इस दिशा में दुआ कर रहा है। उन्होंने नेतन्याहू को मानवता का सबसे बड़ा अपराधी करार दिया और दावा किया कि गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ जो अत्याचार हुए हैं, वे इतिहास में कभी नहीं देखे गए। उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है और फिलिस्तीन-इजराइल संघर्ष पर नए विवाद को जन्म दिया है।

