ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भारत को जल्द ही वेनेजुएला से कच्चे तेल की आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकती है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अमेरिका भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए तैयार है। यह पूरी प्रक्रिया अमेरिका के नियंत्रण में होगी। अधिकारी ने बताया कि इस कदम से वेनेजुएला का तेल एक बार फिर उन देशों तक पहुंच सकता है, जो अमेरिकी प्रतिबंधों से पहले उसके बड़े

खरीदार थे। भारत भी उन प्रमुख देशों में शामिल रहा है, जो पहले वेनेजुएला से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता था। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका अब वेनेजुएला के तेल को वैश्विक बाजार में दोबारा उतारने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह योजना अमल में आती है तो इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और वैश्विक तेल बाजार में भी हलचल देखने को मिल सकती है।

