कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम और प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी देखने को मिला, कई उड़ानों और ट्रेनों में देरी हुई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की बात करें तो लोगों को उससे भी राहत नहीं मिल रही है।। शनिवार को दिल्ली का AQI

300 के पार दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी के कई इलाकों में हालात ऐसे ही बने हुए हैं। प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

