नशामुक्त भारत एवं स्वास्थ्य मार्गदर्श को लेकर प्रयास एंडेवर एकेडमी में चलाया गया जागरूकता अभियान नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में प्रखंड परिसर में स्थित प्रोजेक्ट प्रयास एंडेवर एकेडमी में नशा मुक्त भारत के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।प्रोजेक्ट प्रयास एंडेवर एकेडमी के डायरेक्टर विकास तिवारी ने युवाओं को नशा के दुष्परिणाम पर जानकारी दी। बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के

माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग से निपटना है ताकि युवा पीढ़ी अपने लक्ष्य से भटके नहीं। युवा पीढ़ी ही देश के भविष्य हैं। नशा को न कह कर ही हम स्वास्थ्य जीवन, एक विकसित समाज का कल्पना कर सकते है।इस दौरान प्रोजेक्ट प्रयास एंडेवर एकेडमी के छात्रों ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रतिज्ञा ली। इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत ने कहा कि कानूनी सहायता हेतु नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही कानूनी संबंधित किसी प्रकार के समस्या हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से संपर्क करने को कहा गया।मौके पर प्रोजेक्ट प्रयास एंडेवर एकेडमी के डायरेक्टर विकास तिवारी, शिक्षक अरुण प्रसाद, सौरभ चटर्जी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत समेत भारी संख्या में युवा छात्रों की उपस्थिति रही।

