
पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को नववर्ष की शुभकामना दी। बैठक में माह दिसम्बर में प्रतिवेदित 93 कांड के अपेक्षा कुल 106 कांडों का निष्पादन किया गया एवं शेष लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षोपरांत त्वरित निष्पादन करने हेतु सभी थाना/ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा चोरी, गृहभेदन,छिनतई जैसे घटनाओं के रोकथाम हेतु थाना गश्ती , टाईगर मोबाईल द्वारा मुस्तैदी के साथ रात्रि सघन जांच अभियान चलाए जाने,अवैध कोयला, पत्थर, बालू के उत्खनन, परिवहन,भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाए जाने, नशामुक्ति, मानव तस्करी, साईबर अपराध, महिला अत्याचार, सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रत्येक माह स्कूल, कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाने,बढ़ते सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन समय एवं स्थान बदल बदल कर नियमित रूप से वाहन जांच करने तथा ड्रंकन ड्राईव के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाने,यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु सभी आवश्यक कारवाई करने हेतु यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।विगत 05 वर्षों में संपत्तिमूलक कांडों में सिद्धदोष अपराधकर्मियों का नाम दागी पंजी में एवं अन्य अपराधकर्मियों का नाम गुंडा पंजी में अंकित कर उनपर सतत् निगरानी रखने हेतु आदेशित किया गया।माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड रांच द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में निर्गत दिशा निर्देश का अनुपाल सुनिश्चित करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।आगामी सरस्वती पूजा, 26 जनवरी 2026 गणतंत्रता दिवस एवं मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर पाकुड़िया थाना क्षेत्र में लगने वाले गर्म जलकुंड मेला के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं सतत् निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।आगामी नगर निगम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने एवं नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधि पर सतत् नियमित रखने हेतु थाना प्रभारी नगर को निर्देशित किया गया।थाना में आने वाले शिकायतकर्ताओं को आवश्यक रूप से परेशान नहीं करने एवं उनकी समस्याओं को शालीनता से सुनकर विधि सम्मत अग्रतर कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

