
CBI ने 9.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI), बेंगलुरु के जॉइंट डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक, आरोपी पर एक निजी कंपनी के इलेक्ट्रिकल उपकरणों की अनुकूल जांच रिपोर्ट देने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले में संबंधित कंपनी के डायरेक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद की गई छापेमारी में आरोपी के घर से करीब 3.76 करोड़ रुपये नकद और बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की गई है, जिसमें डॉलर, यूरो और दिरहम समेत कई देशों की करेंसी शामिल है। एजेंसी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
