
भारतीय टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला वडोदरा में होगा। सीरीज से पहले टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन चर्चा में है। नेट्स पर विराट कोहली ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के रनअप की मजेदार नकल की, जिसे देखकर रोहित शर्मा समेत पूरी टीम हंस पड़ी। कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस को विराट से शानदार फॉर्म की उम्मीद है, जैसा उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाया था। यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

