तीन साल बाद सुपर 1000 सेमीफाइनल तक पहुंचीं पीवी सिंधु, वांग झीयी से मिली हार

तीन साल बाद सुपर 1000 सेमीफाइनल तक पहुंचीं पीवी सिंधु, वांग झीयी से मिली हार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में शानदार सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। लंबे समय बाद पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रहीं सिंधु को महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी वांग झीयी ने सीधे सेटों में 21-16, 21-15 से हराया। दूसरे सेट में सिंधु ने 11-6 की बढ़त जरूर बनाई, लेकिन वांग के आक्रामक खेल के आगे वह इसे बरकरार नहीं रख सकीं। हालांकि तीन साल बाद सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचना सिंधु के लिए सकारात्मक संकेत रहा। वहीं पुरुष डबल्स में सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *