पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पीएसी पर ईडी की छापेमारी के विरोध में एक रैली का नेतृत्व किया। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में आई-पीएसी के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी ली थी। इस कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक मौके पर पहुंच गईं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि

केंद्रीय एजेंसी राज्य में आगामी चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस के संवेदनशील डेटा को जब्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। ईडी की इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और टीएमसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

