बांग्लादेश में चुनाव से पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने तारिक रहमान को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री और BNP की नेता बेगम खालिदा जिया के निधन के कुछ दिनों बाद लिया गया। पार्टी की नेशनल स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से तारिक रहमान के नाम पर मुहर लगी। BNP महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने इसकी पुष्टि की। 17 साल

के स्व-निर्वासन के बाद हाल ही में बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं, खासकर तब जब अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है।

