
फिलीपींस के सेबू शहर के बिनालिव गांव में गुरुवार को एक विशाल कचरे का ढेर अचानक ढह गया, जिसमें काम करने वाले लोग मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों और पुलिस के अनुसार, बचाव दल ने अब तक 13 लोगों को जिंदा बाहर निकाला है। हादसे में घायल अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में फंसे एक कर्मचारी जयलॉर्ड एंटिगुआ ने बताया कि उन्होंने डर के मारे रेंगकर खुद को बाहर निकाला। सेबू के मेयर और सिविल डिफेंस टीम ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है और बचाव कार्य में सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फिलीपींस में कचरे के ढेर के ढहने की घटनाएँ आम हैं, खासकर गरीब इलाकों में, जहां लोग कबाड़ और बचा हुआ खाना ढूंढते हैं। जुलाई 2000 में मनीला की क्वेजोन सिटी में हुए एक बड़े लैंडफिल हादसे में 200 से अधिक लोग मारे गए थे।

