
धनबाद के बलिया पुर में,भीषण सड़क हादसा, डिनोबली स्कूल की गाड़ी और स्कूटी की जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत ,बीबीएम कॉलेज के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ओमोनी स्कूल की गाड़ी और स्कूटी के बीच हुई टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान और हादसे के पीछे की सच्चाई जल्द सामने आएगी। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

