झारखंड सरकार द्वारा विपणन मौसम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित धान क्रय योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।सरकार की पारदर्शी एवं त्वरित भुगतान प्रणाली से जिले के किसानों को उनकी उपज का समय पर उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। ग्राम कुमरपुर निवासी किसान इंजमामुल हक ने बताया कि उन्होंने रामचंद्रपुर लैम्पस में 70 क्विंटल धान की बिक्री की जिसका भुगतान मात्र 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खाते

में कर दिया गया। त्वरित भुगतान से किसानों को आर्थिक संबल मिला और उनकी दैनिक आवश्यकता की पूर्ति में सहूलियत हुई।इंजमामुल हक ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एव उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिले के सभी किसानों से सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने, समय पर पंजीकरण कराने और सरकारी धान क्रय व्यवस्था से जुड़कर त्वरित एवं सुरक्षित भुगतान का लाभ लेने की अपील की।

