पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे ओरिजनल सूट वाद संख्या 151/2025 चंदन मंडल बनाम मोनिका चित्रकार जो वर्षों से अलग रह रहे थे। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से दोनों पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों पति पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनो पक्ष एक दूसरे के

भावनाओं का ख्याल करते हुए संसारिक जीवन व्यतीत करने, भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न करने के वादे के साथ एक दूसरे को माला पहनाया। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने, परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। मौके पर दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य विपक्षी के तरफ से मो सलीम एवं आवेदक तरफ से डी मंडल अधिवक्ता उपस्थित रहे

