
सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से पलाश जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों का 13 दिवसीय कृषि उद्यमी और 20 दिवसीय अचार, पापड़ और मसाला पाउडर निर्माण का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक आर्सेटी, राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा और वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। राजेश कुमार मिश्रा ने दीदियों को संबोधित करते हुए स्वरोजगार करने की सलाह दी। जीवन स्तर को सुधार करने में प्रशिक्षण के महत्व को बताया। प्रवीण मिश्रा ने कहा कि जिला में सखी मंडल की दीदियों को एसबीआई आर्सेटी द्वारा विभिन्न प्रकार के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिए जाते है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायक होती हैं।वर्तमान समय में हुनरमंद होना बहुत जरूरी है।इसी कड़ी में कृषि उद्यमी और अचार, पापड़ और मसाला निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थान के वरिष्ठ संकाय सह समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने कहा कि दीदियों को विपणन, बाजार सर्वेक्षण, उद्यमी योग्यता, बैंकिंग, बीमा जैसी आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी। मौके पर संकाय वापी दास,कार्यालय सहायक शिबू कुनई व मोतीलाल साहा, प्रशिक्षक नेमचंद नायक मौजूद रहे।

