बड़ी खबर कैमूर से है जहां जिला के हाटा में सड़क जाम की समस्या से स्थानीय लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, वहीं इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों ने जिलाधिकारी से लगायी गुहार, बता दें कि हाटा को नगर पंचायत बने 5 साल हो गया लेकिन तब से ही जाम की समस्या बाजार में बनी रहती है, जिसपर प्रशासन भी अनदेखा करता है। यह स्थानीय लोगों का नगर पंचायत और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं हाटा के स्थानीय लोगों ने बताया कि आज हाटा बाजार में जाम की समस्या से हम नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है, क्योंकि अब रोज ही हाटा बाजार में लंबा जाम लग जाता है। जिसमें यूपी जाने वाली गाड़िया या एंबुलेंस और यूपी से आने वाली गाड़िया बुरी तरह से जाम में फंस जाती है। यही नहीं हम लोग भी कई बार इमरजेंसी काम से निकलते हैं और इस जाम में फंस जाते हैं। वह तो ग़लीमत है स्थानीय वाहन चालकों की जो बाजार को जानते हैं इसलिए दूसरे रास्ते से निकल जाते हैं। लोगों ने बताया कि हाटा बाजार में जाम लगने का मुख्य कारण है कि सड़क पर ठेला दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।

और जो लोग बाजार करने आते हैं वह भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। जिस कारण बाजार में जाम लग जाता है, इसी रास्ते से नगर पंचायत के अधिकारी और पुलिस कर्मी भी जाते हैं लेकिन उनका ध्यान सड़क जाम पर नहीं जाता,हमलोग इसकी लेकर जिलाधिकारी से भी कई बार कहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए हमलोग जिलाधिकारी से मांग करते हैं कि शहर से अलग जमीन रास्ता आवंटन कर हाटा बाजार से अलग सड़क बनाया जाए ताकि इस जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि यूबी में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया लेकिन कैमूर के हाटा में पांच सालों में सिर्फ 3 बार ही बुलडोजर चलाया गया है। जहां बुलडोजर को जाते ही अतिक्रमणकारी लोग फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं। जिस कारण जाम की बनी रहती है। अगर समय समय पर नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई किया जाता है तो,जाम की समस्या से जरूर निजात मिल सकती है।

