
शुक्रवार, 9 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और सुरक्षित निवेश की मांग में आई हल्की कमी के चलते कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। बाजार आंकड़ों के अनुसार, भारत में सोना करीब 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की कीमत लगभग 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

