भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार, 9 जनवरी को तेज उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी 25,700 के नीचे फिसल गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव बना रहा। दोपहर के कारोबार में

सेंसेक्स 623.78 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 83,557.18 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 191.30 अंक या 0.74 प्रतिशत टूटकर 25,685.55 पर कारोबार करता दिखा। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच कारोबारी दिनों में सेंसेक्स करीब 2,200 अंक या 2.6 प्रतिशत तक गिर चुका है, जबकि निफ्टी 50 में भी लगभग 2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार की आगे की दिशा वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगी।

