दिल्ली- NCR में बदला मौसम: हल्की बारिश से बढ़ी ठंड |

दिल्ली- NCR में बदला मौसम: हल्की बारिश से बढ़ी ठंड |

दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड के बीच हुई इस बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर बना रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई हिस्सों में बारिश होने से ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और तेज हो सकता है। सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *