कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 9 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर लगभग 8 प्रतिशत तक उछलकर 12.52 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह

तेजी कंपनी को AGR बकाया मामले में मिली बड़ी राहत के बाद आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से कंपनी के वित्तीय दबाव में कमी आएगी और निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।

