अमेरिका और भारत के बीच चल रही तल्खी के बीच अमेरिका ने भारतीय छात्रों के लिए कड़ी एडवाइजरी जारी की है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने वाले छात्रों का वीजा रद्द किया जा सकता है और उन्हें देश से निष्कासित किया जा सकता है। अमेरिका में वर्तमान में 3 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं, और 2026 में भी हजारों नए भारतीय छात्रों का दाखिला होने वाला है।

दूतावास ने दोहराया कि अमेरिकी वीजा किसी अधिकार के रूप में नहीं बल्कि विशेषाधिकार के रूप में मिलता है। देश में प्रवेश तभी संभव है जब छात्र अमेरिकी कानून और नियमों का पूरी तरह पालन करें। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिका में कई नए इमिग्रेशन नियम लागू किए गए हैं, जिनके तहत विदेशी छात्रों के वीजा पर सख्ती बढ़ाई गई है। इनमें कुछ छात्रों के वीजा रिजेक्ट करना और प्रवेश रोकना भी शामिल है। विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को अपने वीजा और पढ़ाई को सुरक्षित रखने के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी है।

