ईरान में सत्ता विरोधी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पूरे देश में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं अचानक ठप कर दी हैं। करंसी रियाल की लगातार गिरती कीमत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यह प्रदर्शन निर्वासन में रह रहे क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की अपील के बाद और तेज हो गया है। रजा पहलवी ने ईरानी जनता से विरोध प्रदर्शनों में

शामिल होने और राजशाही के समर्थन में नारे लगाने की अपील की थी। इसके बाद कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन और उग्र हो गए। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने संचार सेवाओं पर रोक लगा दी है, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। फिलहाल देश में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

