
कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का आईपीओ शुक्रवार, 9 जनवरी से निवेशकों के लिए खुल गया। यह वर्ष 2026 का पहला मेनबोर्ड आईपीओ है, जिसमें निवेशक 13 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें कोल इंडिया अपनी 100% हिस्सेदारी बेच रही है। प्राइस बैंड ₹21-₹23 प्रति शेयर तय किया गया है। पहले दिन सुबह 10:30 बजे तक आईपीओ कुल 1.13 गुना सब्सक्राइब हुआ। गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 2.02 गुना और खुदरा निवेशकों का 1.52 गुना सब्सक्राइब हुआ। ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से लिस्टिंग पर लगभग 40% तक का गेन संभावित है।

