लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने लालू, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजप्रताप, तेजस्वी और बेटी हेमा यादव पर आरोप तय कर दिए हैं। यह मामला 2004-2009 के बीच रेलवे में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जिसमें ग्रुप-डी पदों पर नियुक्तियों के बदले जमीनें ली गई थीं। कुल 98 आरोपियों में से 52 आरोप मुक्त हो चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लालू

परिवार पर लगे भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों में 7 से 10 साल तक की सजा हो सकती है। कोर्ट ने अब आगे की सुनवाई के लिए तारीख तय की है।

