इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार नेक्सन कार पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसमें कार सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु शामिल हैं। चौथी युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा पार्टी से घर लौटते समय तेज रफ्तार के कारण हुआ।

