तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार पर बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि देश के बड़े उद्योगपतियों अडानी और अंबानी को सस्ता श्रम नहीं मिल पा रहा है, इसलिए केंद्र सरकार ने एमजीएनआरईजीए जैसी योजना को कमजोर कर उसकी जगह वीबी जी राम जी अधिनियम लागू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमजीएनआरईजीए गरीबों और ग्रामीण मजदूरों को सम्मानजनक रोजगार देने की योजना थी,

लेकिन केंद्र सरकार ने कॉर्पोरेट हितों के दबाव में इसे खत्म करने जैसा कदम उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानून का मकसद मजदूरों को मजबूर करना और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी और केंद्र की नीतियों का डटकर विरोध करेगी।

