धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस को ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता मिली है। जांच अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में उनके पास से 85 बोतल ओल्ड मंक रम और 10 बोतल व्हिस्की बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 33 लीटर से अधिक बताई जा रही है। जब्त शराब की कीमत करीब 29 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वशिष्ठ कुमार और जयराम कुमार

यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, शराब झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी। मामले की जांच जारी है

