लोकभवन में संपन्न हुआ मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह

लोकभवन में संपन्न हुआ मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह

न्यायमूर्ति एम.एस. सोनक ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा झारखंड हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। न्यायमूर्ति सोनक के कार्यभार संभालने से झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायिक कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *