भारत द्वारा वर्ष 2026 के इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एआई स्टार्टअप्स के साथ एक महत्वपूर्ण गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जिम्मेदार, समावेशी और वैश्विक स्तर पर उपयोगी एआई नवाचारों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में शामिल 12 एआई स्टार्टअप ई-कॉमर्स, मार्केटिंग, इंजीनियरिंग सिमुलेशन, सामग्री अनुसंधान, स्वास्थ्य

सेवा और चिकित्सा अनुसंधान जैसे विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए कहा कि भारत का एआई इकोसिस्टम वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

