अंचलाधिकारी कुमार अरबिंद बेदिया एवं अंचल निरीक्षक शंभू नाथ शरन द्वारा अंचल कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आए हुए गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।इस अवसर पर अंचल

अधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी का सामना न करे। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई के दौरान चिन्हित पात्र लाभुकों को कंबल उपलब्ध कराया गया है।

