पाकुड़ में न्यायिक हिरासत से फरार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पाकुड़ में न्यायिक हिरासत से फरार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


बीते कल न्यायिक हिरासत से फरार हुए अपराधी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ कर वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए कहा कि अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 4/2019, सत्र वाद संख्या 82/2019 के चार अभियुक्त माननीय न्यायालय में समर्पण किया, जिसमें न्यायालय द्वारा चारों को दोषी करार दिया था। फैसला सुनाए जाने के बाद दो दोषी क्रमशः शिवधन मोहली व नोरेन मोहली न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 7/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 262/263/3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने दोनों अपराधी को महेशपुर थाना क्षेत्र के खरियोपाड़ा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *