
सौराष्ट्र के आस्था केंद्र सोमनाथ महादेव मंदिर में नवीनीकरण के 75 वर्ष और ऐतिहासिक हमलों के 1,000 वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजकोट से सोमनाथ के लिए चार दिन की स्पेशल ट्रेन गुरुवार से शुरू की गई। ट्रेन के रवाना होते ही राजकोट रेलवे स्टेशन पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा स्टेशन गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। बताया गया कि बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ महादेव हिंदू आस्था का प्रतीक हैं। यह पर्व मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ और सोमनाथ की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।

